नमस्कार साथियों!
मुझे जमीनी स्तर पर सतत रूप से कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और जिसके कारण लोगों के साथ मेरी बातचीत होती रही और मुझमें लोगों की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं की समझ का विकास हुआ। जिस भावी लक्ष्य के लिए मैं प्रतिबद्ध हुँ वह मेरे सामने देश की सेवा में लगे मेरे परिवार के बड़े बुजुर्गों से प्राप्त हुई। हमारे विधानसभा सिवाना के लिए मेरे भावी लक्ष्य (विजन) के चार मुख्य स्तम्भ हैं:
1.जल सुरक्षा 2.वैज्ञानिक खेती 3.ग्रामीण खेल विकास 4.कौशल विकास एवं रोजगार सर्जन